संस्कृत नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, 15 दिनों तक प्रतिभागी सीखेंगे अभिनय

0
25

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् एवं श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 15 दिवसीय निःशुल्क प्रस्तुति परक संस्कृत नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ एशियन स्किल अकादमी, 5/2 जोगराज स्ट्रीट में ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि थोड़े से अभ्यास और लगन से संस्कृत भाषा सीखी जा सकती है। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को नाट्य कला, अभिनय और मंचीय प्रस्तुति की बारीकियों से परिचित कराना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है।कार्यशाला के निर्देशक संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय हैं। संस्कृत शिक्षक के रूप में डॉ. प्रदीप नारायण शुक्ला प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। 15 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।निर्देशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि कार्यशाला पूरी तरह निःशुल्क है। इसका उद्देश्य समाज में कला, संस्कृति, नाट्य परंपरा और संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना है। रोहित सफ्फर, सिमरन, फाल्गुनी, सुपर्णा, राधिका, कुशाग्र, वैष्णवी, आयुष और रुद्रांश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]