पांचाल घाट पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

0
11

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पांचाल घाट पुल पर रविवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार 26 नवनीत पांडेय पुत्र अनुपम पांडेय निवासी मिट्ठतू कूंचा, नेहरू रोड गंभीर रूप से घायल हो गए। वह फर्रुखाबाद से राजेपुर जा रहे थे। पुल पर खुले जॉइंट की मरम्मत के चलते लगाए गए ब्रेकर से बचने के प्रयास में सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से रात करीब 12:30 बजे घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुल पर खुले जॉइंट, ब्रेकर और जगह-जगह रखे प्लास्टिक व पत्थर के डिवाइडर हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]