फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ घटना के 6 दिन के बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली कादरीगेट क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहा निवासी अमित मिश्रा पुत्र अंशुल मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 10 नवंबर 2026 को वह अपने मित्र लवन तिवारी के साथ फतेहगढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे सेंट्रल जेल चौकी के पास पहुंचे, तभी श्यामनगर निवासी धीरेंद्र यादव और फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के निनौआ निवासी आनंद कश्यप से कार को ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आनंद कश्यप ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से उन पर तान दिया। इसके बाद दोनों युवक धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाए जाने की बात भी तहरीर में कही है। आरोप है कि बाद में मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस ने 16 नवंबर को धीरेंद्र यादव और आनंद कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। कोतवाल फतेहगढ़ मुन्ना लाल ने जेएनआई को बताया की आरोपी की तलाश की जा रही है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |
तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी में दो के खिलाफ मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



