तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से मची भगदड़, दो महिलाओं को लगी गोली

0
29

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर में तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग में दो महिलाएं जख्मी हो गईं। दोनों के पैरों में गोली लगी है। घायलों को पहले छिबरामऊ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए कानपुर भेज दिया। घटना के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।जानकारी के मुताबिक गांव के उमाशंकर प्रजापति के बेटे गौरव का तिलक समारोह चल रहा था। रात करीब 10 बजे कार्यक्रम में शामिल कुछ रिश्तेदारों ने तमंचों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान फायरिंग की चपेट में आकर दो महिलाएं घायल हो गईं। अचानक गोलियां चलने से समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। घायलों की पहचान मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी इंदल सिंह की 18 वर्षीय बेटी बेबी और बेवर थाना क्षेत्र के नगला सुदामा निवासी सर्वेंद्र की पत्नी नीलम के रूप में हुई है। बेबी के घुटने के नीचे, जबकि नीलम के पैर में गोली लगी है। परिजन दोनों को तत्काल छिबरामऊ ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि घटना वाले मकान के लोग और घायल महिलाएं फिलहाल नहीं मिल रहे हैं। शिकायत के लिए अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। उनके अनुसार फायरिंग करने वाले रिश्तेदार मैनपुरी के रहने वाले हैं। तहरी मिलने पर कार्यवाही होंगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]