फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज बाजार में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए दीवार में नकब लगा दिया। चोर दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी और करीब दो हजार रुपये
कीमत की तेल की बोतलें चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को घटना की जानकारी हुई तो बाजार में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार शहर के घमंडी कूंचा निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र
अशोक अग्रवाल की लिंजीगंज बाजार में दुकान है। सौरभ ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे वह तेल की गाड़ी उतरवाने के लिए दुकान पहुंचे। दुकान के अंदर पहुंचते ही दीवार में नकब लगा देखकर
उनके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी और करीब दो हजार रुपये कीमत की तेल की बोतलें गायब मिलीं।व्यापारी ने तत्काल कोतवाली पुलिस और डायल 112 को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत पुलिस बल लेकर मौके पर
पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से जानकारी जुटाई और चोरी की वारदात की जांच-पड़ताल की।दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त बढ़ाने का दावा कर रही है, लेकिन बाजार में हुई चोरी की इस घटना ने पुलिस की चौकसी पर
सवाल खड़े कर दिए हैं। लिंजीगंज बाजार में नकब लगाकर चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। खास बात यह है कि बाजार का एक हिस्सा कोतवाली फर्रुखाबाद और दूसरा हिस्सा कादरी गेट थाना क्षेत्र में आता है। दोनों थानों की पुलिस यहां गश्त करती है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
लिंजीगंज बाजार में दुकान की दीवार में नकब लगाकर चोरी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



