युवक के गोली मारने में चार पर एफआईआर

0
20

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा में दीपावली की देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट और गोलीबारी की घटना में घायल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल अभिषेक सैनी का नाला मछरहटा स्थित डॉ. हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जहां चिकित्सक ने उसके शरीर में लगी गोली निकाल दी। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार 8 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे खटकपुरा स्थित बक्सा वाली गली में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान गोली लगने से 25 वर्षीय अभिषेक सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए नाला मछरहटा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामले में घायल युवक के पिता शैलेंद्र सैनी पुत्र कैलाश संत सैनी निवासी गणेश प्रसाद स्ट्रीट, फर्रुखाबाद ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद आमिर खान पुत्र मुन्ना ने जान से मारने की नीयत से उनके पुत्र पर गोली चलाई, जो उसके शरीर में जा लगी।पिता ने अपनी तहरीर में आमिर खान के अलावा फिरोज खान पुत्र रईस अहमद खान, अफान पुत्र नफीस खान और नफीस खान को भी आरोपी बनाया है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]