फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शमसाबाद, कमालगंज व मोहम्मदाबाद में बिजली लाइनों से तार काटने की घटनाओं का खुलासा, एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईफर्रुखाबाद। बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को एसओजी, सर्विलांस और शमसाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के नौ बंडल बिजली के तार, तार के कटे टुकड़े, करीब चार किलो तांबा, ट्रांसफार्मर का तेल और चोरी में प्रयुक्त तीन वाहन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 13/14 अक्टूबर की रात शमसाबाद क्षेत्र के अमलैया आशानंद से नगला नान के बीच 18 बिजली पोलों के तार चोरी किए गए थे। इसके अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 14 पोलों के तार काटने और कमालगंज के सिंधौली गांव में ट्रांसफार्मर से तेल व वायरिंग चोरी करने की घटनाएं भी सामने आई थीं। इन मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में सबलू, आमिर, वीपी सिंह उर्फ विमल, लाल बहादुर, आसिम, तस्लीम और संजय गंगवार शामिल हैं। सभी आरोपी फर्रुखाबाद जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले मोटरसाइकिल से रेकी कर नई बिजली लाइन चिह्नित करते थे। इसके बाद रात में तार काटकर चोरी कर लेते थे। ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर भी निकालते थे। चोरी का सामान सस्ते दामों पर बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे।पुलिस ने एक अशोक लीलैंड लोडर, दो मोटरसाइकिल, छह बोरे तार के टुकड़े, तांबे की पत्ती, कटर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ट्रांसफार्मर का तेल, छह मोबाइल फोन और 1910 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिजली के तार चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, नौ बंडल तार और तीन वाहन बरामद
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

