आरपी डिग्री कॉलेज के पास मिला युवक का शव

0
75

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आरपी डिग्री कॉलेज के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान जहानगंज थाना क्षेत्र के बंदरखेड़ा निवासी दीपचंद (पुत्र राकेश कुमार) के रूप में हुई।परिजनों के मुताबिक दीपचंद करीब 14 दिन पहले घर से निकला था। वह अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहता था और शराब का सेवन करता था। उसके दाहिने पैर में सेप्टिक की समस्या भी थी।सूचना पर यूपी-112 की दो गाड़ियों समेत कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]