फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में कार धुलवाने के बाद बैग गायब होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अदिउली गांव निवासी वासुदेव सिंह ने जमापुर चौराहे के आगे शांतिधाम ढाबे के पास स्थित हनीफ वॉशिंग सेंटर पर बैग चोरी होने की शिकायत की है।वासुदेव सिंह के अनुसार, वह 28 अक्टूबर को अपने भाई विकास सिंह के साथ गुरुग्राम से कार द्वारा घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों ने हनीफ वॉशिंग सेंटर पर कार धुलवाई और इसके बाद घर के लिए रवाना हो गए। घर पहुंचने पर कार में रखा बैग गायब मिला।पीड़ित के मुताबिक, बैग में सोने का हार, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की एक जोड़ी पायल, टाइटन की गोल्डन घड़ी, लेनोवो लैपटॉप का चार्जर, डायरी, पेन, घर की चाबी सहित अन्य सामान रखा था। वासुदेव सिंह ने 29 अक्टूबर को राजेपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला को सौंपी है।
कार धुलवाने के बाद बैग गायब, जेवर और घड़ी समेत सामान चोरी की एफआईआर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



