कड़क्का अलीगढ़ से निकली राम बरात, देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन

0
18

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के कड़क्का अलीगढ़ में क्षेत्रीय रामलीला परिषद की ओर से राम बरात निकाली गई। अलीगढ़ स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई बरात में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बरात देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।बरात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, भगवान शंकर, ब्रह्मा जी, हनुमान जी, मां दुर्गा, मां सरस्वती, देवर्षि नारद और भारत माता की झांकियां निकाली गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।राम बरात कड़क्का, बिचपुरिया होते हुए देर शाम राजेपुर के रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बरात का स्वागत किया। लोगों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। रामलीला मैदान में पहुंचने पर सभी स्वरूपों की आरती उतारकर पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय रामलीला परिषद के अध्यक्ष श्यामवीर सिंह, श्याम सुंदर अग्निहोत्री, पूरन कुशवाह और पप्पू वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]