महर्षि वाल्मीकि जयंती पर फतेहगढ़ में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

0
17

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन के निर्देश पर मंदिरों में हुए आयोजनों में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। फतेहगढ़ के ग्वालटोली स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह शामिल हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे रामायण के रचयिता होने के साथ ही समानता, न्याय और ज्ञान के संदेश के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले महापुरुष थे। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सद्भावना और सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भक्ति गीत, कविताएं तथा नाट्य प्रस्तुतियां दीं। सूचना विभाग की ओर से भेजी गई नुक्कड़ नाटक की टोलियों ने भी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]