पीईटी परीक्षा में पहली पाली में 72.20 तो दूसरी में 73.75 प्रतिशत अभ्यर्थीयों ने दी परीक्षा

0
26

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार के अनुसार, परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे।पहली पाली में पंजीकृत 8,688 अभ्यर्थियों में से 6,318 ने परीक्षा दी, जबकि 2,370 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 72.20 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।दूसरी पाली में भी 8,688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,407 परीक्षा में शामिल हुए और 2,281 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 73.75 प्रतिशत रही।जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]