प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक साथ जिले में कार्यक्रम

0
24

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही पूर्व विधायक स्वर्गीय विमल तिवारी की पुण्यतिथि सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संकिसा में आयोजित बुद्ध महोत्सव में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 26 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे फतेहगढ़ के ग्वालटोली स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह पूजन-अर्चन और आरती करने के बाद प्रसाद वितरण करेंगे। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों से संवाद भी करेंगे।उधर, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही भी जिले के दौरे पर रहेंगे। वह पूर्व विधायक स्वर्गीय विमल तिवारी की पुण्यतिथि में शामिल होने के साथ पाल नगला विजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा बाबा नीम करोली मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम है। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संकिसा में आयोजित बुद्ध महोत्सव में शामिल होंगे। एक ही दिन तीन प्रमुख नेताओं के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सुचारु संचालन और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]