डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

0
12

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज और रखा बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती मिली। जिलाधिकारी ने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर भी जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने को कहा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]