आतिशबाजी के अवैध भंडारण पर छापा, चार दबोचे

0
25

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी के अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को राजेपुर कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई कार्टून आतिशबाजी बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, एसओजी की टीम ने कस्बे में एक मिल पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में आतिशबाजी रखे होने की सूचना पर पुलिस ने जांच की। इसके बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आतिशबाजी बरामद की। छापेमारी के दौरान पटाखे, अनार, रॉकेट समेत अन्य आतिशबाजी का सामान मिला।उपनिरीक्षक गौरव शुक्ला ने अमृतपुर रोड की ओर छापा मारकर कई कार्टून आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने मौके से संदीप कुमार और रोहित कुमार निवासी राजेपुर तथा संजीव कुमार निवासी हमीरपुर सोमवंशी को गिरफ्तार किया। वहीं, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद ने दूसरी कार्रवाई में गौरव द्विवेदी निवासी हमीरपुर सोमवंशी को पांच कार्टून आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह यादव के अनुसार, दोनों स्थानों से आतिशबाजी बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।वहीं, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश द्विवेदी ने बताया कि आतिशबाजी के भंडारण के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले की जानकारी जुटाकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]