धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, 30 झांकियों ने मोहा मन

0
28

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कस्बे में श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में शामिल करीब 30 आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया। बरात के दौरान पूरा कस्बा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।श्रीराम बरात वक्सपुर से प्रारंभ होकर कस्बा तिराहे से गुजरते हुए वापस रामलीला ग्राउंड पहुंची। बरात के आगे चल रहा काली का अखाड़ा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान जी, शिव-पार्वती, शेरावाली माता और राधा-कृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। बरात को देखने के लिए कस्बे में बड़ी संख्या में लोग जुटे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा और आरती के माध्यम से भगवान श्रीराम का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। डॉ. उदय राज भी मौजूद रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]