क्षत्रिय महासभा ने धूमधाम से मनाया विजयदशमी पर्व, रावण दहन के साथ मेधावियों का सम्मान

0
20

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बुधवार को राजपूताना पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विशाल रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 17 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को क्षत्रिय गौरव सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू ने की। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हरिवंश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईजी आरके सिंह राठौर रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने क्षत्रिय समाज से खाड़ी से पहाड़ी तक एकजुट रहने का आह्वान किया।हरिवंश सिंह ने कहा कि समय के साथ क्षत्रिय समाज की भूमिका बदली है। अब समाज को एकजुट होकर अपने प्रतिनिधियों का चयन करना चाहिए। उन्होंने वीरेंद्र सिंह राठौर का समर्थन करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। राघवेंद्र सिंह राजू ने भी समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए वीरेंद्र सिंह राठौर को सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू ने वीरेंद्र सिंह राठौर के सरल स्वभाव की सराहना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग का भरोसा जताया।विशिष्ट अतिथि आरके सिंह राठौर ने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और उद्यम-व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने फर्रुखाबाद में जल्द आलू फैक्ट्री शुरू होने की संभावना की जानकारी भी दी। अन्य वक्ताओं ने समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत बनाने पर विचार रखे।समारोह में विज्ञान, रक्षा, उद्योग, साहित्य, निशानेबाजी, कृषि, चिकित्सा, पत्रकारिता, अधिवक्ता, इंजीनियरिंग और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें अनिरुद्ध सिंह, अनुभव सोमवंशी, गौरव सिंह, वैभव सोमवंशी, हिमानी सिंह, सुदेश चौहान, गजेंद्र सिंह, ऋषि सेंगर, विक्रांत सिंह, डॉ. जिज्ञासा सिंह, संजीव कुमार सिंह, अरुण परिहार, अपूर्व सिंह, डॉ. आशीष तोमर, निशांत सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह और समर पाल सिंह शामिल रहे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैप्टन डीएस राठौर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया, प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष महेश पाल सिंह उपकारी सहित अनेक पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे। संचालन वैभव सोमवंशी सुभग ने किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]