संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

0
67

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर थाना क्षेत्र के उजारामऊ गांव निवासी 25 वर्षीय शिवम पुत्र ओमपाल सिंह जाटव ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, शिवम सुबह करीब 11 बजे खेतों की ओर से घर लौटा था। इसके बाद वह कमरे में चला गया, जहां साड़ी के सहारे छत के कुंडे से फांसी लगा ली। परिजन उसे जमापुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद के नालामच्छरट्टा स्थित डॉ. हरिदत्त द्विवेदी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. हरिदत्त द्विवेदी के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]