फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार 13 अक्टूबर को सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस संबंध में सुबह 10 बजे पीडब्ल्यूडी तिराहे पर एकत्र होने का आह्वान किया गया है। इसके बाद सभी लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। आयोजकों की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सिल्ली सिंह उर्फ सापा निवासी नेकपुर द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी है। विरोध दर्ज कराने वाले लोगों की मांग है कि समाज में वैमनस्य फैलाने और सामाजिक वातावरण खराब करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। आरोपी का कई बार वीडियो तमंचा के साथ वायरल हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई | आरोपी सपा के एक पूर्व विधायक का सागिर्द बताया गया है | आह्वान किया गया में कि ऐसे मामलों में प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। आयोजकों ने कहा कि समाज का माहौल खराब करने वाले व्यक्ति को खुले में रहने के बजाय जेल में होना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
ब्राह्मण समाज पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने पर शातिर की गिरफ्तारी कों डीएम कों दिया जायेगा ज्ञापन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



