तनाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0
34

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के कड़क्का गांव में रविवार को 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कड़क्का गांव निवासी राम बहादुर पुत्र सुखपाल के रूप में हुई है। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी करीब एक साल पहले शिवानी से हुई थी। उसकी मां का नाम सुखरानी है। परिजनों के अनुसार, राम बहादुर ने रविवार दोपहर मोहद्दीपुर के पास चंदनिया के पेड़ पर गमछे से फांसी लगा ली। पिता सुखपाल की सूचना पर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]