अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

0
27

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में 48 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। अलीगढ़-बदायूं मार्ग पर नाशा पुल के पास पैदल घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भूढ़िया भेड़ा निवासी रामवीर पल्लेदारी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार देर शाम वह मजदूरी करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाशा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल रामवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले गई। वहां चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामवीर की मौत की खबर मिलते ही पत्नी आरती बेसुध हो गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहजहांपुर में तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियों के बीच हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]