राजधानी से टीम आने की भनक से सफाई अभियान हुआ तेज

0
43

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) लखनऊ से छह अक्टूबर को पहुंचेगी टीम, सफाई अभियान तेजपीएचसी, विद्यालय और नालियों की सफाई में जुटे कर्मचारीअमृतपुर। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए लखनऊ से टीम के छह अक्टूबर को संभावित दौरे की सूचना के बाद अमृतपुर कस्बे में साफ-सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। पंचायत स्तर पर कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर लगाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।सफाई नायक अरविंद ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यहां करीब 10 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं कंपोजिट विद्यालय अमृतपुर में आठ कर्मचारियों की तैनाती कर परिसर की सफाई कराई जा रही है।गांव में भी करीब 10 कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है। कर्मचारी नालियों की सफाई करने के साथ ही किनारों पर उगी घास और जमा गंदगी को हटा रहे हैं। पशु स्वास्थ्य केंद्र के आसपास भी सफाई कराई जा रही है।प्रधान प्रशासक सचिन देव तिवारी ने बताया कि विकास कार्यों की जांच और समीक्षा के लिए लखनऊ से टीम के आने की जानकारी मिली है। टीम का संभावित दौरा छह अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कस्बे में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल भी कस्बे में भ्रमण कर विकास कार्यों और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। संभावित निरीक्षण को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]