फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता ) क्षेत्र के कटरा रहमत खां गांव के पास रविवार को बारिश के पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत हो गयीं| ईंट-भट्ठे के खनन के लिए खोदे गए गड्ढे मे भरे बरसात के पानी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। दोनों गांव के अन्य बच्चों के साथ खेतों की ओर गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कई घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद दूसरे बालक का शव भी बरामद किया जा सका। एक ही गांव में दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कटरा रहमत खां निवासी विनोद सक्सेना का 12 वर्षीय पुत्र सूरज और राजपाल यादव का 10 वर्षीय पुत्र मोनू अपने भाई नितिन, चंदू तथा गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव से कुछ दूरी पर कलाखेल स्थित पचपुखरा के पास खेतों की ओर गया था। बताया गया कि वहां ईंट-भट्ठे के खनन के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे, जिनमें लगातार बारिश के कारण पानी भर गया था। बच्चे पेड़ से कूदकर पानी में खेलने लगे। इसी दौरान सूरज और मोनू गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूरज को पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। यहां अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने जांच के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां शारदा देवी समेत भाई नितिन, चंदू, नन्हे तथा बहन काजल, कोमल और गौरी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।कई घंटे चला तलाश अभियानदूसरे बालक मोनू के डूबने की सूचना पर प्रशासन ने तलाश अभियान शुरू कराया। एसडीएम अभिषेक वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार अरविंद कुमार और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सीओ अजय वर्मा और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।एसडीएम ने एनडीआरएफ टीम को बुलाने के निर्देश दिए। वहीं शमशाबाद से गोताखोरों को बुलाकर पानी भरे गड्ढे में तलाश शुरू कराई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद मोनू का शव पेड़ से कुछ दूरी पर पानी से बरामद हुआ। शव बाहर निकलते ही मां गंगादेवी समेत परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची।परिजनों के अनुसार मोनू भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में बड़ा भाई सोनू और बहनें सोनी व मीनू हैं। दो बालकों की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया।गहरे गड्ढे में भरा था बारिश का पानीसीओ ने बताया कि खेत में ईंट-भट्ठे के खनन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। इसी पानी में डूबने से दोनों बालकों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत,ईंट-भट्ठे के खनन के लिए खोदे गई थी मिट्टी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


