युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई लॉबिंग, लखनऊ तक दौड़

0
52

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पद के दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधने के साथ ही लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं। पार्टी के भीतर जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं और सभी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।सूत्रों के अनुसार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए एक बार तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया था। हालांकि नेतृत्व की सहमति नहीं बनने के चलते उस पैनल को वापस कर दिया गया। इसके बाद संगठन स्तर पर दोबारा तीन नामों का नया पैनल तैयार कर भेजा गया है। नए पैनल में शामिल नामों को लेकर भी अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन स्तर पर ऐसे चेहरे की तलाश की जा रही है, जो युवाओं के बीच सक्रिय होने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सके। यही वजह है कि जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर संगठन नेतृत्व काफी सावधानी बरत रहा है। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम लगभग तय होने की स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि आधिकारिक घोषणा होने तक स्थिति स्पष्ट नहीं मानी जा रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व की अंतिम सहमति के बाद जल्द ही नाम की घोषणा की जा सकती है। इधर युवा मोर्चा के साथ-साथ भाजपा की प्रदेश टीम में जिले से नए चेहरों को शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा तेज है। राजेपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रशासक डॉ. पल्लव सोमवंशी और शशांक शेखर मिश्रा के नाम प्रदेश संगठन की टीम में शामिल किए जाने के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। इन नामों पर भी अंतिम फैसला प्रदेश नेतृत्व के स्तर से होना है।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही कवायद ने जिले की भाजपा राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अब निगाहें प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं कि नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी किस चेहरे को सौंपी जाती है और प्रदेश टीम में जिले से किन नामों को जगह मिलती है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]