मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया श्री राधा रानी का प्राकट्य उत्सव

0
48

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री राधा रानी के प्राकट्य उत्सव पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, पंचामृत अभिषेक, भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की।प्राचीन श्री पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित श्री गणेश पंडाल में मुख्य यजमान रानू शुक्ला ने सपत्नीक विद्वान पंडितों की मौजूदगी में श्री राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया। पं. राजेंद्र नाथ मिश्र, प्रमोद मिश्रा, ओंकार नाथ मिश्र और पं. शिव नारायण ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक कराया। इसके बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, गणेश मिश्रा, मयंक गुप्ता, विजय शर्मा, दीपू गुप्ता, दिव्यांशु अग्निहोत्री, शिवम रस्तोगी और श्याम मिश्रा मौजूद रहे।श्री राधा गोपीनाथ मंदिर, खतराना में पं. प्रशांत मिश्रा के सानिध्य में राज नारायण खेमका परिवार की ओर से विधिवत मंत्रोच्चार के साथ महाभिषेक कराया गया। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ।ठाकुर द्वारा श्री राधा गोपाल मंदिर, घुमना बाजार में पंचामृत से श्री राधा रानी का अभिषेक किया गया। दिनेश गुप्ता, अखिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, शंकर लाल, श्याम सुंदर, शशिकांत गुप्ता और प्रदीप गुप्ता की मौजूदगी में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ उत्सव मनाया गया।ठाकुर द्वारा मदन गोपाल मंदिर, लोहाई रोड में भी श्री राधा रानी का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। हवन-यज्ञ और पंचामृत अभिषेक के बाद भजन-कीर्तन हुआ। नैनसी, सुषमा और उमा ने बधाई गीत प्रस्तुत किए।श्री राधा कृष्ण मंदिर, लोहाई रोड में मंगला दर्शन, अभिषेक और भव्य-दिव्य श्रृंगार किया गया। भजन-कीर्तन के बाद पं. कृष्ण मुरारी गौतम, मदन मोहन, हरिओम, पंकज, निमेष, आयुष और शशांक ने महाआरती की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।वहीं महाकाल मंदिर में सुश्री अर्चना के निर्देशन में श्री राधा प्राकट्य उत्सव मनाया गया। भजन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। विशेष पूजा-अभिषेक, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]