किसानों का सर्वांगीण विकास आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलजीत सिंह

0
57

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसानों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने और कृषि क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को सर्किट हाउस में कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कृषकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में सदस्य कुलजीत सिंह ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा शासन की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में सुधार के उद्देश्य से वर्ष 2017 में कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया गया था। किसानों के साथ-साथ पशुपालन और डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।कुलजीत सिंह ने कहा कि किसानों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वांगीण विकास आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की आय में वृद्धि के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया।बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता समेत कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं और प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। आयोग के सदस्य ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप निदेशक कृषि अरविंद मोहन, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार, एआर कॉपरेटिव अजय पालीवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रोली सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य सुप्रिया रानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]