तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

0
43

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाई-वे पर रामगंगा पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा 42 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला लोहिया अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी हालत बेहद गंभीर बनी रही, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डबरी गांव निवासी उदयवीर पुत्र तुलाराम सोमवार को घास लेने जा रहे थे। रामगंगा पुल के पास हाईवे पार करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने को लेकर ग्रामीणों ने एक टेंपो में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। इसी बीच घटनास्थल पर पहुंचे उदयवीर के परिजनों और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई।पुलिस ने एक निजी टेंपो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाने का प्रयास किया। रास्ते में टेंपो खराब हो गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर उसे चालू कराया। सीएचसी पहुंचने पर भी परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक की जानकारी सामने आई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने उदयवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अमृतपुर के सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]