पत्नी के मायके जाने के एक सप्ताह बाद युवक फांसी पर झूला

0
56

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्ला चौकी अंतर्गत पालरिया निवासी 35 वर्षीय राजन राठौर पुत्र राकेश राठौर ने रविवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शिवम ने बताया कि राजन जरदोजी का काम करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी काजल अपने 10 वर्षीय पुत्र वंश और छह वर्षीय पुत्री राधिका को लेकर मायके दिल्ली चली गई थी। परिजनों के अनुसार राजन शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।बताया गया कि शनिवार देर रात राजन घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह परिजन पंकज ने राजन को कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल अन्य परिजनों को दी गई।जानकारी मिलने पर पल्ला चौकी प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पल्ला चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद से राजन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। वह शराब पीने का भी आदी था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि वह शनिवार रात शराब के नशे में घर आया था। मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]