घर पर अकेली युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

0
60

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कस्बे के राजीव नगर में रविवार सुबह घर पर अकेली 25 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया।राजीव नगर निवासी रामकुमार की 25 वर्षीय पुत्री पूजा रविवार सुबह घर पर अकेली थी। बताया गया कि करीब आठ बजे रामकुमार और उनकी पत्नी राधा देवी दवा लेने फर्रुखाबाद गए थे। करीब 11 बजे जब दोनों वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद पूजा ने कोई जवाब नहीं दिया। खिड़की से देखने पर वह छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी कराते हुए कमरे का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पूजा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके दो छोटे भाई सागर और सूरज बाहर नौकरी करते हैं, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी अमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले पूजा को उसके पिता ने फोन पर किसी युवक से बातचीत करते हुए देखा था। इसको लेकर उन्होंने उसे डांटते हुए फोन अपने पास रख लिया था। बताया गया कि पूर्व में भी युवक से बातचीत को लेकर परिजनों ने पूजा को समझाया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, इसकी पुलिस जांच कर रही है।उप निरीक्षक हरीश कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]