जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमला; महिला समेत आठ घायल

0
18

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के कड़क्का गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। संघर्ष में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कड़क्का निवासी माया देवी पत्नी राजबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पुत्र मनोज के ससुराल पक्ष के विकास, शिवम और सुमित निवासी रघेपूर्वा, हरदोई कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे।माया देवी के मुताबिक, हमले में उन्हें भी चोटें आईं। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।बताया गया कि दो दिन पूर्व मनोज के भाई विपनेश और दूसरे पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मनोज की पत्नी सोनम ने हरदोई स्थित अपने मायके में भाइयों विकास और सुमित को घटना की जानकारी दी थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर विकास और सुमित कुछ अन्य लोगों के साथ बुलेरो से कड़क्का गांव पहुंचे और विपनेश के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में दीपेश, सुबोध पाल, अमित, सरोज और माया देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी का राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने विपनेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]