तीन क्षेत्राधिकारियों के तबादले, सर्किल बदले

0
344

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षकआरती सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद सर्किल के क्षेत्राधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आदेश के तहत तीनों क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी को अमृतपुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीओ अमृतपुर आलोक कुमार सिंह को मोहम्मदाबाद सर्किल भेजा गया है। इसी क्रम में सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा को कायमगंज सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल के बाद तीनों सर्किलों में क्षेत्राधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी हो गई है। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों में भी बदलाव होगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]