फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के निविया चौराहे पर दो सिपाहियों और एक युवक के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो
गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही अपने एक साथी सिपाही के साथ निविया चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान तुसौर निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में सिपाही व उनके साथी को भी
चोट आने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि सिपाहियों के शराब के नशे में होने की बात की अभी
आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है| थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नें बताया की आरोपी युवक नशे की हालत था, बाइक टच होने से विवाद हुआ था, अभी जाँच की जा रही है | अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार नें बताया की मामले की जानकारी कर जाँच करायी जायेगी |




