झारखंड सरकार के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, फूंका पुतला

0
30

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) झारखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार शाम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया।एबीवीपी के जिला सह संयोजक यशवर्धन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता शाम करीब छह बजे घंटाघर चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में विद्यार्थी परिषद के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ पुलिस ने अभद्रता करते हुए बर्बर कार्रवाई की। इसी के विरोध में फर्रुखाबाद में प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही।जिला सह संयोजक यशवर्धन चौहान ने कहा कि छात्रों के साथ की गई कथित अभद्रता और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने अपना विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]