वारिश का कहर- मकान धसकने से 4 की मौत

0
173

फर्रुखाबाद: शाहजहांपुर जिले में पिछले तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्रामसभा के मजरा नौगाँव में एक मकान का लेंटर रात में गिरने से 4 महिलाओं की दब कर मौत हो गयी| मौके पर पुलिस ने पहुचकर कर राहत कार्य कराया| आला अधिकारी मौके पर पहुचे और आर्थिक सहायत उपलब्ध करायी|

[adrotate banner="3"]

अल्लागंज थानाध्यक्ष नौरंगीलाल ने चारों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| उन्होंने बताया कि श्रीपाल के बेटे शिवप्रताप के मकान का छज्जा गिर गया| जिससे शिवप्रताप की ७० वर्षीय माँ लौंगश्री, रामसिंह का ६० वर्षीय पत्नी चुन्नी देवी, मदन सिंह की ४५ वर्षीय पत्नी सुधा देवी तथा उसकी १२ वर्षीय पुत्री कुमारी मन्नो की मौत हो गयी|

[adrotate banner="2"]