फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)प्रेम विवाह के बाद जिस पति के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पर पत्नी को उफनती गंगा में धक्का देने का गंभीर आरोप लगा है। गंगा की तेज धार के बीच महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और किनारे पहुंच गई। घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी 25 वर्षीय सुमन का विवाह हरजीत के साथ हुआ था। आरोप है कि करीब दो
वर्ष पूर्व उसने अपने पहले पति को छोड़कर नीव करोरी निवासी रामू राजपूत से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों पांचाल घाट पर किराये का कमरा लेकर साथ रहने लगे।बताया गया कि बीती रात रामू ने सुमन से कहा कि वह नौकरी के सिलसिले में दिल्ली जा रहा है और उसे रिश्तेदारी में छोड़ देगा। आरोप है कि इसके बाद रामू अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर एक रिश्तेदार के साथ निकला। दोनों चाचूपुर होते हुए कमालगंज क्षेत्र स्थित गंगा पुल पर पहुंचे।आरोप है कि गंगा पुल पर पहुंचने के बाद रामू ने सुमन को उफनती गंगा में धक्का दे दिया। अचानक नदी में गिरने के बाद महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझती
रही। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह तैरकर गंगा किनारे पहुंच गई। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर गंगा किनारे बदहवास हालत में पड़ी महिला पर पड़ी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम और भरोसे से हुई, वह आखिर इतनी बेरहमी तक कैसे पहुंच गई कि जीवनसाथी पर ही जिंदगी खत्म करने का आरोप लग गया। थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के आरोपों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उफनती गंगा में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, पति ने पत्नी को नदी में दिया धक्का
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



