लाल गेट पर झुके जर्जर बिजली के पोल को हटाने की कार्यवाही शुरू

0
35

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के लाल गेट स्थित बाल्मीकि बस्ती के पास नाले के किनारे झुके हुए जर्जर बिजली के खंभे को आखिरकार बिजली विभाग ने हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।बीते दिनों जेऐनआई न्यूज द्वारा इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया।बताया जाता है कि यह बिजली का खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका था और झुककर शकुंतला देवी के मकान की छत तक पहुंच गया था। खंभे पर बिजली के तार होने के कारण वह उन्हीं के सहारे टिका हुआ था। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।इस खंभे को सहारा देने के लिए कई जगहों पर सपोर्ट वायर लगाए गए थे। इनमें से कुछ तार पास से गुजर रहे नाले तक बंधे हुए थे, जिससे आवारा पशुओं और राहगीरों के लिए भी खतरा बना रहता था। अब विभाग ने जर्जर खंभे को काटकर हटाने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।हालांकि शहर में ऐसे कई अन्य स्थान भी हैं, जहां इसी प्रकार के जर्जर और झुके हुए बिजली के खंभे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। लिंजीगंज मोड़, मोहल्ला सलावत खां, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग तथा लाल सराय क्षेत्र में भी कई खंभे झुक चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर भी बिजली विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।वहीं लाल सराय के निकट लिंजीगंज मोड़ पर रखे तीन ट्रांसफार्मरों में से एक करीब 20 दिन पहले खराब हो गया था। इसके स्थान पर बिजली विभाग ने अस्थायी रूप से मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया, जो अभी भी सड़क किनारे रखा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसके कारण कई बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो चुकी हैं और यह आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है।अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग शहर के अन्य जर्जर खंभों और अस्थायी ट्रांसफार्मर जैसी समस्याओं का भी समय रहते समाधान करेगा या फिर फर्रुखाबाद के लोगों को इसी तरह खतरे के साये में रहने को मजबूर होना पड़ेगा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]