अतीक अहमद के पुत्र सहित दो की मार्ग दुर्घटना में मौत

0
68

झाँसी:(जेएनआई संवाददाता) झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी अजहम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, हादसा खकली गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। तेज गति से जा रही क्रेटा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने अबान अहमद और अजहम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहम्मद जैद, उमर और एक अन्य घायल का उपचार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, शुरुआती जांच में वाहन की तेज रफ्तार और चालक के नियंत्रण खोने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।भाई से मुलाकात के लिए जा रहे थेजानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए झांसी जा रहा था। अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।पहले भी सुर्खियों में रहा है परिवारअतीक अहमद का परिवार पहले भी झांसी से जुड़े मामलों के कारण चर्चा में रहा है। वर्ष 2023 में उसके बेटे असद अहमद का एनकाउंटर झांसी में हुआ था। इसके बाद अली अहमद को भी झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया था। अब एक बार फिर यह परिवार सड़क दुर्घटना के कारण सुर्खियों में आ गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]