फर्रुखाबाद समेत प्रदेश कई जिलो में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

0
74

डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24–48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश,गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं|प्रदेश के फतेहपुर,प्रतापगढ़,सोनभद्र,मिर्जापुर,बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,चंदौली, सिद्धार्थ नगर,लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, गोरखपुर,संत कबीर नगर, कुशीनगर,महाराजगंज,रायबरेली,सहारनपुर,मधुरा,हाथरस,कासगंज,एटा,बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर, बदायूं,आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया व आस पास के क्षेत्र भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें,जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा निर्देशों का पालन करें। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]