बाइक हटाने के विवाद ने फिर पकड़ा तूल, दो पक्षों में मारपीट

0
78

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर में रविवार को बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले गंगानगर स्थित ट्यूबवेल वाली गली में बाइक हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। उस समय एक पक्ष के व्यक्ति का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया था।रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कपिल चौधरी और कादरी गेट चौकी प्रभारी के. कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने बुलाया गया।चौकी प्रभारी के. कश्यप ने बताया कि एक पक्ष के कुछ लोगों पर शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज करने का आरोप है। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और रविवार को फिर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि फायरिंग और पथराव की जो चर्चाएं सामने आ रही हैं, वे प्रथम दृष्टया अफवाह प्रतीत होती हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]