पंचायत मतदाता सूची से 74 के नाम गायब, डीएम से शिकायत

0
55

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) न्यायअमृतपुर, फर्रुखाबाद। अमृतपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में कुल 138 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी श्वेता साहू, तहसीलदार शशांक सिंह तथा नायब तहसीलदार अभिषेक यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।हरसिंहपुर गहलवार के 74 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। वहीं, गूजरपुर निवासी धर्मशिला ने दबंगों द्वारा परेशान किए जाने की बात कही। लीलापुर निवासी राम भरोसे ने खेत पर कब्जे का आरोप लगाया।साहरा निवासी नीतू ने आरोप लगाया कि उनकी सास ने दुकान का बैनामा उनके जेठ के नाम कर दिया है। कनकपुर निवासी धनीराम ने दिव्यांग होने के बावजूद भूमि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। फखरपुर निवासी हरिदत्त ने किसान सम्मान निधि दिलाए जाने की मांग की।कुम्हारौर निवासी राजपाल ने लेखपाल वरुण पर आरोप लगाए, जबकि बलीपट्टी निवासी मुकेश ने अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की शिकायत की। हरसिंहपुर गहलवार निवासी अशोक ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले की जांच की मांग की। पट्टी दारा निवासी अहिवरन ने दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई।विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 55, पुलिस विभाग की 26, विकास विभाग की 22, विद्युत विभाग की छह, खाद्य एवं रसद विभाग की आठ तथा अन्य विभागों की 21 शिकायतें शामिल रहीं।जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का आठ दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]