सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाएं रोकने पर जोर

0
52

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉट स्थलों की पहचान कर सुधार कार्य कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या दूर करने पर भी जोर दिया गया।उन्होंने बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]