फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर थाना क्षेत्र के उधरनपुर लीलापुर निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र विक्रम पुत्र सेवाराम शाहजहांपुर जिले के ककरकटा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वह रोज की तरह अपने मेडिकल स्टोर पर जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर एक व्यक्ति से बातचीत करने लगे।बताया जा रहा है कि तभी फर्रुखाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी बबली, मां सुषमा तथा पुत्र दिव्यांश और सिद्धार्थ को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
डंपर की टक्कर से मेडिकल संचालक की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



