लखनऊ:प्रदेश में इन दिनों मानसून पूरी तरह से सक्रिय है,मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा,खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक काफी बारिश होने के आसार हैं, जबकि कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने से लेकर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है|पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होती रहेगी|
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा,कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान उमस से राहत मिलने के आसार है और मौसम सुहावना रह सकता है| दो अगस्त से मौसम में बदलाव होंगे और तीन-चार दिन के लिए मानसून कमजोर पड़ सकता है
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


