फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों से जिला समाज कल्याण विभाग ने अपने बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) तत्काल सक्रिय कराने की अपील की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि डीबीटी सक्रिय न होने पर पेंशन की धनराशि खाते में स्थानांतरित होने में परेशानी आ सकती है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किस्त के भुगतान के दौरान कई लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय न होने के कारण भुगतान का ट्रांजेक्शन असफल हो गया। इसके चलते अनेक पात्र पेंशनधारियों को पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं हो सकी।उन्होंने सभी वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय कराएं। यदि आवश्यकता हो तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाकर भी यह सुविधा सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में पेंशन की राशि बिना किसी बाधा के सीधे उनके खाते में पहुंच सके।विभाग की ओर से बताया गया है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय में समाज कल्याण पर्यवेक्षक अथवा विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय (कक्ष संख्या-09) से संपर्क किया जा सकता है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि यदि लाभार्थी समय रहते अपने बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय करा लेते हैं, तो वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किस्त का भुगतान भी बिना किसी तकनीकी बाधा के सीधे उनके बैंक खाते में किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को डीबीटी सक्रिय कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र पेंशनधारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। मामले की जानकारी के लिये मो. नम्बर 8299504874 पर लिपिक अनुराग शर्मा से सम्पर्क कर सकते हैं
वृद्धावस्था पेंशनधारियों के लिए जरूरी सूचना: तत्काल सक्रिय कराएं डीबीटी, नहीं तो अटक सकती है पेंशन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



