फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट परिसर में जबरन प्रवेश कर धरना-प्रदर्शन करने तथा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों का डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। पुलिस नें मेडिकल के बाद मुचलके पर कोतवाली फतेहगढ़ से रिहा कर दिया | गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट परिसर में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड शिवपूजन की तहरीर पर भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत सात नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने मिशन कम्पाउंड फतेहगढ़ निवासी भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष अजय कटियार, सलेमपुर बरतल (नवाबगंज) निवासी अरविन्द शाक्य, नगला फुलू (कम्पिल) निवासी अभय प्रताप, नगला जैतपुर (जहानगंज) निवासी शिवराम, आकलगंज (मऊदरवाजा) निवासी बाबूराम उर्फ अनुज राजपूत तथा भटसा (कायमगंज) निवासी ब्रजेश कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी आरोपितों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया। आरोपितों को अस्पताल लाए जाने की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी| जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें जेएनआई कों बताया की किसानों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किये गये है, सरकार बंदूकों के बल पर किसानों कों डराना चाहती है | उनके ऊपर लगाए आरोप गलत हैं| कोतवाल फतेहगढ़ नें बताया की सभी आरोपियों कों निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है|
कलेक्ट्रेट में जबरन घुसकर प्रदर्शन के मामले में भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत छह गिरफ्तार, कोतवाली से छोड़ा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



