फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जनपद के जमापुर चौराहे पर गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे दो पैदल यात्रियों और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और यातायात सामान्य कराया। जानकारी के अनुसार, कार के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए जमापुर चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे दो पैदल युवतियों तथा मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला को टक्कर मार दी।हादसे में18 वर्षीय राजुल पुत्री सुमेश निवासी अहिलमई, थाना राजेपुर, 19 वर्षीय गंगा पुत्री महिपाल निवासी गोटिया पूर्वी, थाना राजेपुर तथा 22 वर्षीय आशा पुत्री रामभजन निवासी कोला सोता, पोस्ट पिथनापुर, थाना अमृतपुर घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जमापुर चौराहे पर यातायात सुचारू करा दिया। अधिकारियों के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, दो युवतियां समेत तीन घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



