खेत के पास बरसाती पानी में गिरने से ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
75

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव शेराखार में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी इंद्रेश पुत्र नन्हेंलाल मंगलवार दोपहर अपने पशुओं को चराने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान खेत के पास भरे बरसाती पानी में वह अचानक गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने के बाद उन्हें दौरा पड़ गया और वह अचेत हो गए।खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. हिमांशु राजपूत ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इंद्रेश अपने पीछे तीन छोटे बच्चों सहित परिवार को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनके घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]