फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के दौरान बजरंगबली के स्वरूप में नृत्य कराए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। ज्ञापन में कहा गया कि भगवान बजरंगबली करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं और उनके स्वरूप का इस प्रकार राजनीतिक कार्यक्रम में उपयोग धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। मोर्चा ने इसे अनुचित बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों और आराध्य देवों का किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में इस प्रकार प्रयोग नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, जिला प्रवक्ता डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री डॉ. अमित अवस्थी, विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अरुण दुबे, सक्रिय सदस्य शिवम बाजपेई, नगर अध्यक्ष फतेहगढ़ दीपक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बजरंगबली के स्वरूप के साथ नृत्य पर ‘राम’ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



