लोहिया अस्पताल को एम्स-एसजीपीजीआई जैसी सुविधाएं दिलाने की मांग

0
56

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शुभम तिवारी ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में लोहिया अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए इसे एम्स और एसजीपीजीआई जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाने की मांग की।शुभम तिवारी ने बताया कि उन्होंने 2 जून को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर लोहिया अस्पताल को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है।उन्होंने कहा कि लोहिया अस्पताल में मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन अस्पताल की अव्यवस्थाएं मीडिया की सुर्खियां बन रही हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर मौन हैं। कांग्रेस ने मांग की कि जिले के जनप्रतिनिधि विधानसभा और संसद में लोहिया अस्पताल के उन्नयन का मुद्दा मजबूती से उठाएं।पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोहिया अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर पोस्टर भी जारी किया तथा इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन चलाने की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग इमरान अंसारी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस प्रभात यादव, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया अर्चित कश्यप, जिलाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ मो. मेराजुद्दीन, कांग्रेस नेता मोहित शुक्ला, विपिन प्रजापति, दिलीप यादव, कृतार्थ तिवारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]