रेलवे ट्रैक के बीच बने कथित धार्मिक स्थल का किया ध्वस्तीकरण

0
45

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे प्रशासन ने बुधवार दोपहर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के माल गोदाम और प्लेटफॉर्म के बीच रेलवे ट्रैक के मध्य स्थित एक कथित धार्मिक स्थल को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाही के दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।रेलवे कर्मचारियों ने हथौड़ों की मदद से कुछ ही देर में मजार की बाउंड्री को तोड़कर पूरी संरचना को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद मलबा भी हटवा दिया गया, जिससे मौके पर धार्मिक का कोई निशान नहीं बचा। कार्रवाही की सूचना मिलते ही कुछ हिंदूवादी नेता भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहे और कार्रवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के बीच स्थित इस कथित धार्मिक स्थल के कारण रेलवे लाइन को सीधे बिछाने के बजाय तिरछे तरीके से बिछाना पड़ा था। ध्वस्तीकरण के बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली और अब रेलवे परिसर में आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]